टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में एक पल ऐसा आया जब न्यूजीलैंड खेमे की धड़कनें रुक सी गईं। लॉकी फर्ग्यूसन की तेज बाउंसर विकेटकीपर टिम सेफर्ट के चेहरे पर जा लगी। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और कंकशन टेस्ट कराया गया। 

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी का आखिरी पावरप्ले ओवर चल रहा था। लॉकी फर्ग्यूसन पूरे रफ्तार में नजर आ रहे थे। ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने एडन मार्करम को एक तेज और उछाल भरी बाउंसर फेंकी। गेंद आखिरी समय पर हल्का सा मूव हुई और विकेटकीपर टिम टिम सेफर्ट ने उसे ग्लव्स से पकड़ने की कोशिश की।

लेकिन गेंद उनके दस्तानों से फिसलकर सीधे आंख के नीचे चेहरे पर जा लगी। यह नजारा देखते ही मैदान पर मौजूद खिलाड़ी तुरंत टिम सेफर्ट की तरफ दौड़े। कुछ पल के लिए स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनकी जांच की गई। सुरक्षा के लिहाज से सिफर्ट का कंकशन टेस्ट कराया गया। राहत की बात यह रही कि वह ठीक पाए गए और उन्हें आगे खेलने की अनुमति मिल गई। 

VIDEO

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर आउट हो गए और अगली गेंद पर रयान रिकेल्टन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में टीम ने 48 रन बनाए, लेकिन शुरुआती झटकों ने उन्हें दबाव में डाल दिया।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
साउथ अफ्रीका (Playing XI): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (Playing XI): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार