Lockie Ferguson Unwanted Record: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) रविवार, 08 मार्च आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में भारत के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए बेहद ही महंगे साबित हुए। गौरतलब है कि इसी कारण अब उनके नाम दो बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
T20 WC फाइनल में 1 ओवर लुटाए सबसे ज्यादा रन: इस मुकाबले में 34 वर्षीय लॉकी फर्ग्यूसन भारत की इनिंग में न्यूजीलैंड के लिए चौथा ओवर करने आए थे, जो कि उनके स्पेल का पहले ही ओवर था। यहां संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर उन्हें 24 रन ठोके। इस ओवर में लॉकी ने 2 छक्के, इतने ही चौके, 3 वाइड बॉल और एक सिंगल दिया।
इसी के साथ अब वो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बेन स्टोक्स और अक्षर पटेल के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी करके एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। बेन स्टोक्स ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में वेस्टइंडीज के सामने अपने ओवर की सिर्फ 4 गेंदों पर 24 रन लुटाए थे। वहीं अक्षर पटेल ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को फाइनल में एक ओवर में इतने ही रन दे दिए थे।
तोड़ा शिवम दुबे का शर्मनाक रिकॉर्ड: टी20 वर्ल्ड के फाइनल में लॉकी फर्ग्यूसन काफी महंगे साबित हुए हैं। आलम ये रहा कि उन्होंने अपने पहले 2 ओवर में 48 रन लुटाए और इसी के साथ शिवम दुबे का एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड तक तोड़ दिया। जान लें कि ये कीवी गेंदबाज़ अब इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहले दो ओवर करते हुए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाला बॉलर बन गया है। उनसे पहले मौजूदा टूर्नामेंट में ही शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे के सामने पहले दो ओवर में एक विकेट लेकर 46 रन दिए थे।
बात करें अगर इस मुकाबले की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक अपनी इनिंग के 17 खेलकर में 4 विकेट खोकर 211 रन बना चुकी है। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।