विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद (Vishnu Vinod IPL) का कहना है कि वह इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

विनोद को दिल्ली ने पिछले महीने आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रूपये में खरीदा था। विनोद ने घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए 906 रन बनाए हैं और टी20 करियर के 35 मुकाबलों में पांच स्टंपिंग की है।

Advertisement

विनोद ने कहा, "मैं उस टीम के साथ खेलने के लिए उत्साहित हूं जिसमें कई युवा खिलाड़ी हैं और जो पिछले सत्र की उपविजेता रही है। कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व और अय्यर की कप्तानी में स्मिथ के साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक हूं।"

विनोद 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेले थे जहां उन्हें उनके प्रेरणास्रोत्र एबी डिविलयर्स के साथ खेलने का मौका मिला।

विनोद ने कहा, "जब मैं डिविलियर्स को देखा तो वो लम्हा मेरे लिए काफी खास था। मैं उनसे बात करते वक्त हिचक रहा था। एक बार टीम बैठक के दौरान डिविलियर्स ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें देख रहा हूं।" 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार