भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। इस दौरान रोहित को टीम के कई खिलाड़ियों और उनके क्रिकेट फैंस ने बधाई दी।

Advertisement

इसी बीच उनके साथ टीम में खेलने वाले उनके साथी खिलाड़ी और भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर रोहित शर्मा के साथ एक फोटो शेयर किया जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को अपने जिंदगी का प्यार बताया( लव ऑफ माई लाइफ) है।

Advertisement

आरसीबी के तरफ से खेलने वाले लेग स्पिनर ने रोहित का प्यार से 'रोहिता' बुलाते है और मैदान पर दोनों को साथ में कई तरह का मस्ती-मजाक करते हुए देखा गया है।

चहल ने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,"लव ऑफ माई लाइफ, जन्मदिन मुबारक हो रोहिता शर्मा।"

इसके बाद क्रिकेट फैंस ने अपने-अपने अंदाज में चहल की पोस्ट का रिप्लाई किया।

अगर आईपीएल में दोनों के हालात को देखें तो मुंबई की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और वो धीमी शुरूआत के बाद अब थोड़ा रफ्तार पकड़ रहे है। इसके अलावा आरसीबी की टीम ने टूर्नामेंट में दमदार शुरूआत की है और उन्हें केवल एक ही मैच हार मिली है। अगर वो 30 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल कर लेते है तो वो प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार