दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का कहना है कि उनके ओपनिंग साझेदार पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को इतनी सहजता से बल्लेबाजी करते देखना उनके लिए सुखद अहसास है। शॉ ने दिल्ली की तरफ से आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 138 रन जोड़े थे।

Advertisement

धवन ने कहा, "शॉ को इतनी सहजता के साथ बल्लेबाजी करते देखना काफी सुखद था। वह पहले खराब दौर से गुजरे लेकिन उन्होंने चैंपियन की तरह वापसी की।"

Advertisement

शॉ ने चेन्नई के खिलाफ 38 गेंदों पर 72 रन बनाए और दिल्ली को सात विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शॉ खराब फॉर्म के कारण भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके थे। उन्होंने इस साल हुई विजय हजारे ट्रॉफी में 827 रन बनाए जिसमें दोहरे शतक भी शामिल हैं।

चेन्नई के खिलाफ मैच में 52 गेंदों पर 85 रन बनाने वाले धवन ने कहा, "शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और शतक तथा दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने इस फॉर्म को आईपीएल में भी बरकरार रखा। उनको इस तरह खेलते देखकर मैं खुश हूं।"

धवन ने ऋषभ पंत की कप्तानी की भी सराहना की जो श्रेयस अय्यर की जगह इस साल टीम के नए कप्तान नियुक्त किए गए थे।

धवन ने कहा, "हम लोग अय्यर को मिस कर रहे हैं और इस बात की खुशी है कि उनकी सर्जरी अच्छे से हो गई है। लेकिन मैं पंत के लिए खुश हूं। वह युवा कप्तान हैं और अच्छा बात यह है कि उन्हें कप्तान के तौर पर पहले मैच में ही जीत मिली। उन्होंने टीम में अच्छे परिवर्तन किए और मुझे यकीन है कि इस अनुभव से वह आगे भी बेहतर करेंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार