LPL 2020: क्रिस गेल और लियाम प्लंकट के बाद इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रवि बोपारा ने भी अब लंका प्रीमियर लीग (एलीपीएल) से नाम वापस ले लिया है। बोपारा 26 नवंबर से शुरू होने वाली लीग में जाफना स्टालियोंस के लिए खेलने वाले थे।

Advertisement

एलपीएल के आधिकारिक ट्वीटर पर लिखा गया है, "आधिकारिक ऐलान, इंग्लैंड के क्रिकेटर रवि बोपारा (जफाना स्टालियोंस) ने लंका प्रीमियर लीग से नाम वापस ले लिया है। वहीं हाल ही में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से नाम वापस लेने वाले भारत के सुदीप त्यागी एलपीएल के लिए हमबनटोटा पहुंच गए हैं। वह इस समय क्वारंटीन में हैं।

Advertisement

त्यागी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "हमबनटोटा में क्वारंटीन। एलपीएल2020।" त्यागी ने भारतीय टीम के लिए चार वनडे और एक टी-20 मैच खेला है। उन्होंने बीते मंगलवार को अपने संन्यास की घोषणा की थी। त्यागी के अलावा भारत के इरफान पठान, मुनाफ पटेल, मनप्रीत गोनी भी एलपीएल में हिस्सा ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार