कैंडी, 13 दिसम्बर लंका प्रीमियर लीग 2022 में मंगलवार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कैंडी फाल्कन्स ने दांबुला ऑरा को 77 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, कैंडी फाल्कन्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

दांबुला ऑरा के लिए शेवोन डेनियल और लसिथ क्रोस्पुले ने पारी की शुरूआत की। शेवोन डेनियल को करुणारत्ने द्वारा 9 रन पर आउट करने से पहले उन्होंने 25 रनों की शुरूआती साझेदारी की। हालांकि इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। चतुरंगा डी सिल्वा 15 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उनकी पारी में 4 चौके लगे।

Advertisement

कैंडी फाल्कन्स के लिए, कार्लोस ब्रेथवेट और चामिंदु विजेसिंघे सबसे अच्छे गेंदबाज थे, दोनों ने 3 ओवर में 25/3 विकेट लिए। चमिका करुणारत्ने और फैबियन एलन ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर कैंडी फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैंडी फाल्कन्स के लिए पथुम निसंका और आंद्रे फ्लेचर ने पारी की शुरूआत की। दोनों ने 5.5 ओवर में 48 रन की पार्टनरशिप की। निसंका को चतुरंगा डी सिल्वा ने 20 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट किया। उनकी पारी में 3 चौके शामिल थे। आंद्रे फ्लेचर ने 31 गेंदों में 44 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगे।

कैंडी फाल्कन्स के लिए, कार्लोस ब्रेथवेट और चामिंदु विजेसिंघे सबसे अच्छे गेंदबाज थे, दोनों ने 3 ओवर में 25/3 विकेट लिए। चमिका करुणारत्ने और फैबियन एलन ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

आरजे/आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार