IPL 2023 का पहला एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार (24 मई) को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बार भी नहीं हरा सकी है।

Advertisement

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians, Dream 11 Team: इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं जिसमें हर बार सुपर जायंट्स ने बाजी अपने नाम की है। इस सीजन जब इन दोनों ही टीमों की भिड़ंत हुई थी तब सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया था। ऐसे में अब MI की टीम यह एलिमिनेटर मैच जीतकर लखनऊ से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

इस मुकाबले में आप लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या पर दांव खेल सकते हैं। चेपॉक स्टेडियम में स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, ऐसे में क्रुणाल आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, या रवि बिश्नोई को चुन सकते हैं।

LSG vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 24 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  एम. ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

LSG vs MI: Pitch Report

यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम कम से कम 170 रन स्कोरबोर्ड पर टांगना चाहेगी।

LSG vs MI Head-to-Head

कुल - 03
लखनऊ सुपर जायंट्स - 03
मुंबई इंडियंस -00

LSG vs MI: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Dream 11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, ईशान किशन
बल्लेबाज़ - सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांडया (कप्तान), कैमरून ग्रीन (उपकप्तान)
गेंदबाज़ - पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, रवि बिश्नोई

Lucknow Super Giants Probable Playing XI

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर

Mumbai Indians Probable Playing XI

ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार