इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 68वां मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि लखनऊ में मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

AccuWeather के अनुसार, लखनऊ में आज के मैच के दौरान बारिश का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शाम के समय 20% ह्यूमिडिटी रहने की उम्मीद है। जाहिर है मौसम विभाग की तरफ से बारिश की संभावना ना के बराबर है ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब पंजाब किंग्स ने 254 रन डिफेंड करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले में प्रियांश आर्य (37 गेंदों पर 93 रन) और कूपर कोनोली (46 गेंदों पर 87 रन) ने अपने बैट से जमकर धमाल मचाया था। ऐसे में एक बार फिर से पंजाब को अपने बल्लेबाजों से बड़ी उम्मीदें होंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद सकती है। IPL के मौजूदा सीजन यहां अब तक छह मुकाबले खेले गए है जिसमें से तीन रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। बात करें अगर IPL 2026 में यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो LSG की टीम ने 16.4 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता था।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार