आयुष बदोनी: दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रायल के लिए बुलाया, हर बार ठोके रन, फिर भी नीलामी में नहीं खरीदा

Updated: Sat, Apr 09 2022 14:00 IST
Ayush Badoni IPL 2022 (Image Source: Google)

Ayush Badoni IPL: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी आयुष बदोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विनिंग शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद 22 साल के इस लड़के ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया उसको लेकर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ का मानना ​​था कि आयुष बदोनी कुछ ज्यादा ही घंमडी हो रहे हैं, जबकि अन्य का यह मानना ​​​​था कि यह केवल खुशी की अभिव्यक्ति थी जिसने उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। आयुष बदोनी के इस सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है।

Delhi Capitals के स्काउट्स द्वारा आयुष बदोनी को ट्रायल के 3 स्तरों को पास करने के लिए कहा गया था। उनका तीसरा ट्रायल कोरोना की तीसरी लहर के दौरान हुआ था। प्रत्येक ट्रायल में आयुष बदोनी ने 20 से कम गेंदों में 50 रन बनाए थे। बावजूद इसके दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान उनपर बोली नहीं लगाई थी।

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विनिंग शॉट मारने के बाद उन्होंने जिस तरह उन्हें विराट कोहली के अंदाज में सेलिब्रेट किया था वो बताना चाह रहे थे कि उनका नाम आयुष बदोनी है। आयुष बदोनी ने बताया था कि इससे पहले आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद गौतम गंभीर ही थे जिन्होंने उनपर भरोसा जताया था।

आयुष बदोनी ने कहा कि गौतम गंभीर ने उनसे कहा  था कि लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए तुम बस अपना नेचुरल गेम खेलना। वहीं लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को भी आयुष बदोनी को चुनने का श्रेय गौतम गंभीर को देते हुए सुना गया था। गौतम गंभीर लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं।

आईपीएल 2022 में अब तक खेले गए सभी मैचों में आयुष बदोनी ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी पाई है। आईपीएल ओपनर में मजबूत चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आयुष बदोनी ने  41 गेंदों पर अविश्वसनीय 54 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 9 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें: लाइव मैच में टॉयलेट करने भागे साई सुदर्शन, शुभमन गिल को करना पड़ा लंबा इंतजार, देखें VIDEO

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें