Ayush Badoni IPL: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ी आयुष बदोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विनिंग शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद 22 साल के इस लड़के ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया उसको लेकर मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ का मानना ​​था कि आयुष बदोनी कुछ ज्यादा ही घंमडी हो रहे हैं, जबकि अन्य का यह मानना ​​​​था कि यह केवल खुशी की अभिव्यक्ति थी जिसने उसे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। आयुष बदोनी के इस सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है।

Advertisement

Delhi Capitals के स्काउट्स द्वारा आयुष बदोनी को ट्रायल के 3 स्तरों को पास करने के लिए कहा गया था। उनका तीसरा ट्रायल कोरोना की तीसरी लहर के दौरान हुआ था। प्रत्येक ट्रायल में आयुष बदोनी ने 20 से कम गेंदों में 50 रन बनाए थे। बावजूद इसके दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान उनपर बोली नहीं लगाई थी।

Advertisement

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विनिंग शॉट मारने के बाद उन्होंने जिस तरह उन्हें विराट कोहली के अंदाज में सेलिब्रेट किया था वो बताना चाह रहे थे कि उनका नाम आयुष बदोनी है। आयुष बदोनी ने बताया था कि इससे पहले आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद गौतम गंभीर ही थे जिन्होंने उनपर भरोसा जताया था।

आयुष बदोनी ने कहा कि गौतम गंभीर ने उनसे कहा  था कि लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए तुम बस अपना नेचुरल गेम खेलना। वहीं लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को भी आयुष बदोनी को चुनने का श्रेय गौतम गंभीर को देते हुए सुना गया था। गौतम गंभीर लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2022 में अब तक खेले गए सभी मैचों में आयुष बदोनी ने अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी पाई है। आईपीएल ओपनर में मजबूत चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आयुष बदोनी ने  41 गेंदों पर अविश्वसनीय 54 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 9 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार