इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, LSG को आखिरकार गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रिप्लेसमेंट मिल ही गई है और उन्होंने अपने नए मेंटोर के नाम का ऐलान कर दिया है। टीम के नए मेंटोर कोई और नहीं, बल्कि भारत के दिग्गज गेंदबाज़ों में से एक जहीर खान (Zaheer Khan) हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से जहीर खान का वीडियो साझा करके अपने नए मेंटोर के नाम का खुलासा किया है। आपको बता दें कि जहीर खान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Advertisement

जहीर खान के पास बतौर खिलाड़ी भी आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल लीग आईपीएल में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) जैसी टीमों के लिए कई मुकाबले भी खेले हैं। आईपीएल में उनके नाम 100 मैचों में 102 विकेट दर्ज हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल का पिछला सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहद खराब रहा था। साल 2022 और साल 2023 में टूर्नामेंट के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली ये टीम पिछले सीजन सातवें पायदान पर रही थी और 14 में से सिर्फ 7 मैच ही जीत पाई थी। गौतम गंभीर ने पिछले साल मेंटोर के तौर पर टीम का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद से उनकी कोई रिप्लमेंट लखनऊ को नहीं मिली थी, लेकिन अब जहीर खान ये पद संभालने को तैयार हैं, ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 में क्या कमाल कर पाती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार