आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। लखनऊ का ये उनके घरेलू मैदान (इकाना क्रिकेट स्टेडियम) पर आखिरी लीग मैच था ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को इस आखिरी मैच में जीत का तोहफा तो दिया ही लेकिन साथ ही मैच जीतने के बाद उन्होंने पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए अपने फैंस का धन्यवाद भी किया।

Advertisement

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस धीमी पिच पर निर्धारित 20 ओवरों में 177 रन बनाए लेकिन जब मुंबई इंडियंस की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो दोनों ओपनर्स (ईशान किशन-रोहित शर्मा) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़ दिए। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही मैच एक बार फिर से पलट गया और आखिर में लखनऊ ने 5 रन से मैच जीत लिया।

Advertisement

इस जीत के बाद लखनऊ के खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ की खुशी देखने लायक थी। वहीं, क्रुणाल पांड्या की अगुवाई में पूरी टीम और स्पोर्ट स्टाफ ने लैप ऑफ ऑनर देकर अपने फैंस को शुक्रिया कहा। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस जीत के बाद लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। लखनऊ का आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होना है और अगर क्रुणाल पांड्या की टीम ने वो मैच भी जीत लिया तो हो सकता है कि वो नंबर दो पर भी फिनिश कर जाएं और अगर ऐसा हुआ तो उन्हें फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे। अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस हार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि अब उन्हें अपना आखिरी लीग मैच एक बड़े अंतर से जीतना तो होगा।

अगर रोहित शर्मा की टीम ऐसा करने में असफल रहती है तो हो सकता है कि वो टॉप-4 की रेस से खुद को बाहर पाएं क्योंकि इस समय मुंबई का नेट रनरेट नेगेटिव में है और अगर उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचना है तो उन्हें ना सिर्फ आखिरी मैच जीतकर 16 अंकों तक पहुंचना होगा बल्कि नेट रनरेट पर भी नजर रखनी होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार