IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मुकाबला सोमवार, 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में होने वाला है। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले LSG ने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, उन्होंने अपने चोटिल खिलाड़ी मोहसिन खान (Mohsin Khan) की रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है जो कि कोई और नहीं भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए ये जानकारी दी है। उन्होंने शार्दुल की एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ये बताया है कि वो टूर्नामेंट के लिए LSG का हिस्सा बन चुके हैं। उन्हें लखनऊ ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि बीते लंबे से शार्दुल LSG कैंप में प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे थे। उनकी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ प्रैक्टिस और होली खेलते भी दिखे थे। बात करें अगर मोहसिन खान की तो वो पिछले तीन महीनों से क्रिकेट से दूर है और हाल ही में लखनऊ के नेट्स सेशन में गेंदबाजी के दौरान उनकी पिंडली में चोट आ गई। यही वज़ह है अब वो पूरे IPL के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। ये भी जान लीजिए कि मोहसिन को लखनऊ की टीम ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

बात करें अगर शार्दुल ठाकुर के आईपीएल प्रदर्शन की तो शार्दुल ने आईपीएल में 95 मैच में 94 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 36 रन देकर 4 विकेट रहा है। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 37 पारियों में 307 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 68 रन है। हालांकि पिछले सीजन उनका प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा था। शार्दुल ने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले थे औऱ 61.80 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 5 विकेट लिए थे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार