लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को मंगलवार (19 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मिली 18 रन की हार के बाद डबल झटका लगा है। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) और ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को आईपीएल की आचार संहिता के उलंघ्घन का दोषी पाया गया है। स्टोइनिस को जहां सिर्फ फटकार लगाई गई है, वहीं राहुल पर भारी जुर्माना लगाया है। आईपीएल ने बुधवार (20 अप्रैल) को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

बयान में कहा गया है,“  लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में आचार संहिता के उलंघ्घन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते उनपर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। राहुल ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। 

Advertisement

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर स्टोइनिस को फटकार लगाई है। उन्हें भी आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है। 

स्टोइनिस इस मुकाबले में 15 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद उनके द्वारा आक्रामक बर्ताव भी देखने को मिला था। स्टोइनिस 19वें ओऴर में जोश हेजलवुड की गेंद पर स्लॉग स्वीर खेलने के चक्कर में आउट हो गए थे। इसके बाद वह काफी गिुस्से में दिखाई दिए थे और स्टंपमाइक में उनकी गाली रिकॉर्ड हो गई थी।

मैच की बात करें तो लखनऊ को बैंगलोर के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर कप्तान फाफ डु प्लेसिस (96 रन) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लखन
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार