CPL 2026 Final: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का फाइनल सोमवार, 21 सितंबर को बारबाडोस के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां मोईन अली (Moeen Ali) की कैप्टेंसी वाली Antigua & Barbuda Falcons ने 16.4 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया और Jamaica Kingsmen को 8 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि एंटीगुआ की टीम पहली बार CPL की चैंपियन बनी है।

Advertisement

माज़ सदाकत ने ठोका शतक: बारबाडोस के मैदान पर जमैका किंग्समेन के 21 साल के सलामी बल्लेबाज़ माज़ सदाकत ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 58 गेंदों पर 196.55 की स्ट्राइक रेट से शतक ठोककर 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के जड़े। यानी उन्होंने 86 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे।

माज़ का शतक CPL Final के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगाया गया पहला शतक है। उनकी शतकीय पारी के दम पर ही जमैका किंग्समेन ने अपने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

सुफियान मुकीम ने गेंद से बिखेरा जादू: जहां एक तरफ माज़ एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के गेंदबाज़ों की धुलाई कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सुफियान मुकीम जमैका किंग्समेन के बल्लेबाज़ों के काल बने हुए थे। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में एंटीगुआ के लिए बेहद ही किफायती गेंदबाज़ी की और 14 रन देकर 4 विकेट चटका दिए।

उन्होंने सैम अयूब  (22 गेंदों पर 29 रन), रोवमैन पॉवेल (03 गेंदों पर 00 रन), हसन खान(03 गेंदों रन 01) और कीमो पॉल (09 गेंदों पर  03 रन) जैसे खिलाड़ियों को सस्ते में आउट करके पवेलियन भेजा। इसी के दम पर ABF माज़ सदाकत के शतक के बावजूद जमैका किंग्समेन को 170 रनों पर रोकने में कामयाब रही। उनके अलावा एंटीगुआ के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट झटके और जायडेन सील्स, शादाब खान और शमर जोसेफ ने एक-एक विकेट झटका।

ABF बनी चैंपियन: एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के सामने CPL 2026 का चैंपियन बनने के लिए 172 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए टीम के टॉप-4 बल्लेबाज़ों ने कमाल का प्रदर्शन किया और एंटीगुआ को महज़ 16.4 ओवर में ही जीत दिला दी। उनके लिए आमिर जुंगो ने 34 गेंदों पर 57 रन ठोके, वहीं हसन नवाज ने 35 गेंदों पर नाबाद 47 रन, एविन लुईस ने 26 गेंदों पर 38 रन और रहकीम कॉनवेल ने 6 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन्हीं पारियों के दम पर ABF ने बेहद ही आसानी से 16.4 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 20 गेंद पहले ही 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर दी। एक बार फिर बता दें कि एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम पहली बार CPL की चैंपियन बनी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार