Maaz Sadaqat Century: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का फाइनल सोमवार, 21 सितंबर को Jamaica Kingsmen और Antigua & Barbuda Falcons के बीच बारबाडोस के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जमैका किंग्समेन के 21 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने माज़ सदाकत (Maaz Sadaqat) ने सेंचुरी लगाकर इतिहास रचा।

Advertisement

CPL Final में पहली बार हुआ ये कारनामा: साल 2026 के CPL फाइनल में माज़ सदाकत जमैका किंग्समेन के लिए सलामी बल्लेबाज़ करने मैदान पर आए थे और उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई करके 58 गेंदों पर 196.55 की स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 9 छक्के ठोके।

खास बात ये है कि इसी के साथ अब माज़ सदाकत CPL फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि CPL के 14 सीजन खेले जा चुके हैं जिसके दौरान सिर्फ माज़ सदाकत ने फाइनल में सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है।

एंटीगुआ बनीं चैंपियन: CPL 2026 का फाइनल बारबाडोस के मैदान पर खेला गया था जहां ABF ने टॉस जीता और जमैका किंग्समेन को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद ही मैदान पर माज़ सदाकत का तूफान देखने को मिला जिनकी सेंचुरी के दम पर जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 170 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए आमिर जुंगो ने 34 गेंदों पर 57 रन ठोके, वहीं हसन नवाज  ने 35 गेंदों पर नाबाद 47 रन, एविन लुईस ने 26 गेंदों पर 38 रन और रहकीम कॉनवेल ने 6 गेंदों पर 20 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर ABF ने 16.4 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वो पहली बार CPL के चैंपियन बने हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार