1 फरवरी। बीसीसीआई ने शुक्रवार को अपनी नई सीएसी का ऐलान कर दिया है। तीन सदस्यीय सीएसी में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मदन लाल और रूद्र प्रताप सिंह तथा महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नायक को शामिल किया गया है। बीसीसीआई के बयान के मुताबिक इस सीएसी का कार्यकाल एक साल का होगा। नई सीएसी का पहला काम नए मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद और चयन समिति के सदस्य गगन खोड़ा की जगह नई नियुक्तियां करना होगा।

Advertisement

नई चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी। चयन समिति में शामिल होने के लिए अजित आगरकर और लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के नामों की चर्चा है।

Advertisement

मदन लाल टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं और सीनियर चयन समिति का भी हिस्सा रह चुके हैं। आरपी सिंह उस टीम का हिस्सा थे, जिसने पहला टी-20 विश्व कप जीता था। सुलक्षणा भारतीय महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट, 46 वनडे, 31 टी-20 मैच खेले हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार