भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते पिछले काफी समय से बाहर चल रहे है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे। उम्मीद थी कि वो ऑस्ट्रलिया दौरे से वो वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके अलावा बुमराह अब आईपीएल से भी बाहर हो गए है। अब इस चीज को लेकर पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कहा है कि भारत को अभी के लिए जसप्रीत बुमराह को भूल जाना चाहिए और उमेश यादव को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ले जाना चाहिए, अगर वे इसके लिए क्वालीफाई कर जाए। 

Advertisement

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव को ऑस्ट्रलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में खिलाया गया था जहां उन्होंने स्पिन की मददगार पिच पर अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए मदन लाल ने कहा, ‘अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो मैनेजमेंट 35 वर्षीय उमेश को इंग्लैंड ले जाए क्योंकि टीम को तीन तेज गेंदबाजों की आवश्यकता होगी। उनका कहना है कहा कि बुमराह को अब भूल जाओ। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, "वे उमेश (डब्ल्यूटीसी फाइनल) में को ले जाएं। वहां आपको कम से कम 3 तेज गेंदबाजों की जरूरत होती है, इसलिए केवल एक स्पिनर खेल सकता है और बाकी तेज गेंदबाज होंगे। बुमराह को अब भूल जाओ। बुमराह जब लौटेंगे तब देखेंगे। आपके पास जो कुछ भी है उसका उपयोग करें। क्या गारंटी है? कोई आश्चर्य नहीं कि वह कब वापसी करेंगे- शायद 1 से 1.5 साल में। वह इतने लंबे समय से नहीं खेले हैं। इसका मतलब है कि उनकी चोट काफी गंभीर है।"

मदद लाल ने इस बात पर जोर दिया कि बुमराह को उबरने के लिए समय दिया जाना चाहिए अगर हम स्टार तेज गेंदबाज को अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में वापस देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "ज्यादा से ज्यादा, एक चोट को ठीक होने में 3 महीने लगते हैं और वह सितंबर से नहीं खेले हैं - यहां तक कि हार्दिक पांड्या भी अपनी पीठ की सर्जरी के बाद 4 महीने में वापसी करने में सफल हुए थे और बुमराह 6 महीने से नहीं खेले हैं। ऐसे में आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि यह वही बुमराह होगा जिसे हमने अब तक देखा है? उन्हें समय लगेगा। अगर आप उसी बुमराह को देखना चाहते हैं तो आपको उन्हें समय देना होगा।"

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण पिछले साल सितंबर से क्रिकेट के मैदान से दूर है। खबर भी आ रही है कि वो अपनी चोट का इलाज करने न्यूजीलैंड जा सकते हैं। बुमराह का समय पर ठीक होना जरुरी है क्योंकि इस साल वर्ल्ड कप खेला जाना है। यह वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार