आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में श्रीलंका का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 10 अक्टूबर यानी मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले लंकाई टीम के खेमे से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ महेश थीक्षाना अपनी इंजरी से पूरी तरह उभर चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं।

Advertisement

महेश थीक्षाना की इंजरी पर श्रीलंका टीम के सहायक कोच नवीद नवाज ने अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, 'महेश थीक्षाना फिट हैं और उन्हें कल खेलना चाहिए। पहले मैच (SA vs SL) में लंकाई टीम मेडिकल एडवाइज के कारण कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी, लेकिन अब वह इस मैच के लिए तैयार होने चाहिए।'

Advertisement

आपको बता दें कि थीक्षाना एशिया कप 2023 के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिस वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन अब अगर उनकी इंजरी ठीक हो गई है तो वह एक बार फिर अपनी टीम को मजबूती दे सकते हैं। थीक्षाना एक विकेट-टेकर हैं ऐसे में उनकी वापसी टीम के लिए राहत की बात होगी।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि श्रीलंका ने अपना वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 102 रनों के बड़े अंतर से गंवाया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने लंकाई टीम के खिलाफ 429 रनो का बड़ा लक्ष्य स्कोर बोर्ड पर टांग दिया था जिस वजह से बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब श्रीलंका पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करके टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार