मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में कीरोन पोलार्ड की खराब बल्लेबाजी को लेकर खुलकर बात की है और उन्हें काफी ईमानदार बताया है। जयवर्धने का मानना है कि पोलार्ड को निचले क्रम के बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा समर्थन नहीं मिला है, यही वजह है कि वो मैच खत्म नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

जयवर्धने ने ये सब बातें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मीडिया से बात करते हुए की। उन्होंने ये भी माना कि स्टार ऑलराउंडर ने शुरुआती मैचों में फॉर्म की झलक दिखाई थी, लेकिन वो अपनी टीम को मैच जितवाने में मदद नहीं कर सके। जयवर्धने ने ये इसलिए भी पोलार्ड की तारीफ की क्योंकि उन्होंने खुद कबूल किया था कि वो इस साल एमआई को मैच नहीं जितवा पाए हैं।

Advertisement

44 वर्षीय जयवर्धने ने मीडिया से बातचीत के दौरान बोला, "कीरोन पोलार्ड ईमानदार रहे हैं, उन्होंने खुद कहा है कि वो मैच को खत्म नहीं कर पाए हैं। लेकिन साथ ही, जब आप ठीक से समीक्षा करते हैं, तो वे परिस्थितियां अलग थीं जहां एक व्यक्ति के लिए अधिकांश काम करना मुश्किल होता है। ये एक टीम गेम है। उसे थोड़े से समर्थन की भी जरूरत है, जिसकी कमी उसे कुछ अन्य मैचों में नहीं थी। हम पोली को उसकी सामान्य लय में देखना पसंद करेंगे और फैंस भी यही उम्मीद करेंगे।

आगे बोलते हुए जयवर्धने ने कहा, "वो पहले 3-4 मैचों में अच्छा लग रहा था और अच्छा हिट कर रहा था, लेकिन मैच को खत्म करने की कोशिश करने के लिए बाकी लोगों का समर्थन कभी नहीं मिला। आपको कुछ गेम चुनने के बजाय पूरे टूर्नामेंट को परिप्रेक्ष्य में लेने और विश्लेषण करने की आवश्यकता है। हम आने वाले मुकाबलों में पोलार्ड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार