श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने बहुत कम समय में कोचिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन से नाम कमाया है। महेला जयवर्धने की कोचिंग मे मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीतने में कामयाबी पाई वहीं उनकी ही कोचिंग में सदर्न ब्रेव ने द हंड्रेड का खिताब जीता। 

Advertisement

अब इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जयवर्धने की कोचिंग साख अब शीर्ष पर पहुंच गई है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या महेला जयवर्धने किसी इंटरनेशनल टीम की कोचिंग के लिए तैयार होंगे? महेला जयवर्धने ने इसपर जवाब दिया है और कहा है कि वह फिलहाल फुल टाइम कोचिंग की भूमिका निभाने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं और वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं।

Advertisement

स्काय स्पोर्ट्स के अनुसार महेला जयवर्धने ने कहा, 'एक खिलाड़ी के रूप में 18 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद मैं साल के 12 महीने सूटकेस में नहीं रहना चाहता। यह मेरे लिए एक अच्छी चुनौती है और यह शुरुआती दिनों में है। मैं बहुत सारे टूर्नामेंट में कोचिंग नहीं करता ताकि परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए मेरे पास अपना निजी समय हो। मुझे यहां और वहां (श्रीलंका के साथ) एक सलाहकार के रूप में मदद करने में खुशी होगी। लेकिन फुलटाइम कोच नहीं, क्योंकि मैं व्यक्तिगत रूप से इसका आनंद नहीं लूंगा।'

बता दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस टीम की कोचिंग के लिए महेला जयवर्धने को यूएई में उनके साथ होना है। मुंबई इंडियंस की टीम पिछले 2 सालों से महेला जयवर्धने की कोचिंग में ही आईपीएल जीतती आ रही है। ऐसे में एक बार फिर से यह टीम आईपीएल में जीत के साथ हैट्रिक लगाने को बेताब होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार