Steve Smith Clean Bowled by Mahesh Pithiya: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम ये सीरीज अपनी घरेलू सरज़मीं पर खेलने वाली है ऐसे में भारतीय स्पिनर्स से पार पाना, खासकर रविचंद्रन अश्विन को खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नही होने वाला है और इसीलिए ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा दांव चला है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने अश्विन की तरह गेंदबाज़ी करने वाले बड़ौदा के घरेलू क्रिकेटर महेश पिथिया को अपने नेट सेशन्स में शामिल किया है ताकि उन्हें अश्विन को खेलने में ज्यादा तकलीफ ना हो सके। इस दौरान महेश ने स्टीव स्मिथ को नेट्स में बॉलिंग भी की लेकिन अश्विन की ही तरह महेश भी स्मिथ पर हावी नजर आए और उन्होंने दो बार उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

अश्विन के एक्शन से बॉलिंग करने वाले पिथिया ने नेट्स में कुछ ऐसी गेंदें डाली जिनका स्मिथ के पास कोई जवाब नहीं था और वो उनके सामने नतमस्तक नजर आए। इस बीच स्मित बोल्ड होने के साथ-साथ स्टंप भी हुए। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि अगर महेश की घूमती गेंदों पर स्मिथ कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो अश्विन का सामना करते वक्त उनका क्या हाल होने वाला है।

महेश फिलहाल एक नेट बॉलर के रूप में ऑस्ट्रेलिया की मदद कर रहे हैं लेकिन ये तो टेस्ट सीरीज शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को महेश का कितना फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फिलहाल अच्छी खबर यही है कि स्मिथ और लाबुशेन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और भारतीय सरज़मीं पर भी वो उतने ही खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में फैंस को एक मनोरंजक सीरीज देखने को मिलेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार