क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा संचालित महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स ने अगले सीजन के लिए यॉर्कशायर के पूर्व ऑलराउंडर रिचर्ड पायराह को अपना नया कोच बनाया है।
मेलबर्न स्टार्स के जीएम जेम्स रोसेनगार्टन ने कहा, "वह महिला और पुरुष दोनों टीमों के एक अनुभवी कोच हैं। टीम में अलग-अलग तरह के स्किल्स लाएंगे। उनके आने से हमारा क्लब मजबूत होगा। एंडी ने पिछले सीजन में हमारी टीम को विमेंस बिग बैश लीग फाइनल तक पहुंचाने में शानदार काम किया था। उनका हमारे साथ बने रहना जरूरी था।"
रोसेनगार्टन ने कहा, "पायराह पहले से ही विक्टोरियन महिला टीम में हमारे कई खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। उनके पूर्व कोचिंग का अनुभव अगले सीजन में हमारे काम आएगा।"
रिचर्ड पायराह फिलहाल यॉर्कशायर विमेंस कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। टीम के साथ उनका तीसरा सीजन है। वह इस सीजन में विमेंस हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स के साथ सहायक कोच थे। उन्होंने एनाबेल सदरलैंड जैसी खिलाड़ी के साथ काम किया है। पायराह इससे पहले 2015 और 2017 के बीच मेलबर्न रेनेगेड्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ कंसल्टेंट के तौर पर बीबीएल में काम कर चुके हैं।
रोसेनगार्टन ने कहा, "पायराह पहले से ही विक्टोरियन महिला टीम में हमारे कई खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे हैं। उनके पूर्व कोचिंग का अनुभव अगले सीजन में हमारे काम आएगा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
मेलबर्न स्टार्स में एनाबेल सदरलैंड के अलावा महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार मेग लैनिंग, मारिजेन कैप, एमी जोन्स और किम गार्थ भी हैं। पायराह के नेतृत्व में टीम अगले सीजन खिताब जीतने की उम्मीदों के साथ उतरेगी।