भारतीय युवा ऑलराउंडर महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) के लिए इंग्लैंड से बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी खेल चुके इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने काउंटी चैंपियनशिप 2026 के बाकी मुकाबलों के लिए इंग्लैंड के मशहूर क्लब सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है। वह टीम के लिए कुल छह मैच खेलते नजर आएंगे।

Advertisement

सरे को टीम में एक बल्लेबाज की जरूरत थी। उनकी टीम से खेल रहे इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स टखने की चोट के कारण बाहर हैं, जबकि डैन लॉरेंस पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ गए हैं। ऐसे में लोमरोर को टीम के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

26 साल के महिपाल लोमरोर अब इंग्लैंड की अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव हासिल करेंगे। साथ ही उन्हें सरे के अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनसे सीखने का भी मौका मिलेगा। काउंटी क्रिकेट में यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

लोमरोर के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 63 मैच खेले हैं, जिसमें 42.62 की औसत से 3836 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 62 विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में लोमरोर ने 67 मैचों में 2459 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 117 मुकाबलों में 2407 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 129.33 का रहा है और उन्होंने 14 विकेट भी हासिल किए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

महिपाल लोमरोर आईपीएल में 2022 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे थे। RCB ने उन्हें 2022 सीजन से पहले 95 लाख रुपये में खरीदा था। तीन सीजन RCB के साथ बिताने के बाद उन्हें 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार