चेन्नई, 10 अप्रैल | चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

चहर ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने चार ओवर के स्पैल में 20 डॉट गेंदें फेंकी, जोकि आईपीएल इतिहास में एक रिकॉर्ड है। 

इससे पहले, आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड राशिद खान और अंकित राजपूत के नाम था, जिन्होंने 18-18 गेंदें डॉट डाली थी। चहर अपनी गेंदबाजी पर क्रिस लिन (0), रोबिन उथप्पा (6) और नीतीश राणा (0) के विकेट लिए। 

26 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 19वें ओवर में पांच गेंदें डॉट निकाली और आंद्र रसेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को खामोश रखा। चहर ने अपने पहले तीन ओवर के स्पैल में मात्र 14 रन ही खर्च किए और तीन विकेटें भी चटकाई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार