Murder for Virat and Rohit: भारत में क्रिकेटर्स के लिए दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। फैंस क्रिकेटर्स को जितना ट्रोल करते हैं उतना ही ज्यादा उनसे प्रेम भी करते हैं। दीवानगी और पागलपन में एक महीन सी लकीर होती है। तमिलनाडु के अरियालुर जिले में हुई घटना ने इसी महीन लकीर को पार कर दिया है जहां एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या विराट कोहली और रोहित शर्मा को कोसने की वजह से कर दी।

Advertisement

तमिल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक का दोस्त विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। इसी बात को लेकर युवक ने अपना आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से बेरहमी से अपने दोस्त की हत्या कर दी। मृत व्यक्ति का नाम विग्नेश बताया जा रहा है, जबकि हत्यारे का नाम धर्मराज है।

Advertisement

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे मामले की जांच की जा रही है। खबरों के अनुसार बुधवार सुबह दोनों ने एक साथ शराब पी। उसके बाद विग्नेश ने घर जाकर विश्राम किया। लेकिन, शाम को धर्मराज और विग्नेश फिर से मिले और एक अन्य दोस्त के कहने पर एक बार फिर शराब पीने के लिए तैयार हुए।

तीनों ने गांव के बगल के वन क्षेत्र में एक साथ शराब पी। जहां, धर्मराज ने विग्नेश की हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस जांच के दौरान धर्मराज ने कहा कि उनके बीच क्रिकेट को लेकर बातचीत हुई और वह विग्नेश की क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली की गालियों को बर्दाश्त नहीं कर सका था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार