9 अप्रैल, वानखेड़े (CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के छठे मैच में मनीष पांडे ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। अपने जबरदस्त पारी के बदौलत ही केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस के सामने 179 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही।
मनीष पांडे ने अपने शानदार 81 रन की पारी में केवल 47 गेंद का सामना किया और 5 चौके के अलावा 5 छक्के जमाए। इसके साथ ही मनीष पांडे ने टी- 20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
मनीष पांडे ने अपनी टी- 20 करियर में आज 3000 रन पूरे कर लिए। पांडे ने ऐसा कारनामा 145वें मैच में किया।
वैसे आईपीएल करियर में अबतक मनीष पांडे ने 90 मैच में 1900 रन बनाए हैं जिसमें 1 शतक और 8 अर्धशतक भी शामिल है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप