आईपीएल 2021 अब अपने आखिरी पड़ाव पर हैं। इस सीजन में कई ऐसे युवा खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और कई टीमों की नजर इनके ऊपर अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन में होगी।

Advertisement

इस सीजन में देखा जाए तो रुतुराज गायकवाड़ से लेकर संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह से लेकर हर्षल पटेल ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी फैंस और क्रिकेट दिग्गजों का दिल जीता है।

Advertisement

हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि आईपीएल 2022 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में जिस खिलाड़ी पर सभी की निगाहें होंगी वो कोई और नहीं बल्कि केकेआर की तरफ से ओपनिंग करने वाले टीम के युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर है। यहां तक मांजरेकर ने यह भी कहा कि इस खिलाड़ी को ऑक्शन में 12-14 करोड़ की मोटी रकम मिल सकती है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए मांजरेकर ने कहा," मैं 12-14 करोड़ की सोच रहा हूं, क्योंकि उन्होंने ऐसे ही नहीं बना लिया है। मैंने उनके फर्स्ट-क्लास नंबर को देख रहा था और लिस्ट-ए में उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनका औसत 47 के करीब है और स्ट्राइक रेट 92 के पास है। यह उनके घरेलू टी-20 क्रिकेट का रिकॉर्ड है , मैं आईपीएल की बात नहीं कर रहा हूं। उनका स्ट्राइक रेट काफी सही है, उनका औसत शानदार है। इनके पता है कि कैसे बल्लेबाजी करनी है। इसके अलावा वो गेंदबाजी भी कर सकते हैं और पिछले मैच में उन्होंने दिखा दिया कि वो कठिन ओवर भी डाल सकते हैं। इसलिए वह ऐसे हैं जिनको उंची रकम मिल सकती है।"

अय्यर ने केकेआर के लिए अपना डेब्यू किया और उन्होंने आरसीबी के खिलाफ पहले ही मैच में नाबाद 41 रनों की पारी खेली। उसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक शानदार अर्धशतक जमाया और फिर उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 2 विकेट और पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में एक विकेट भी अपने नाम किए और इसी मैच में उन्होंने पंजाब के खिलाफ 67 रनों की धमाकेदार पारी भी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार