टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड मैच में अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से हरा दिया। अफगानिस्तान ने ये मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 149 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन कंगारू टीम 127 रनों पर ही सिमट गई और अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में एक बड़े उलटफेर को अंज़ाम दे दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की रेस को भी दिलचस्प कर दिया है क्योंकि अब उनकी टीम भी सेमीफाइनल का दावा पेश कर सकती है।

Advertisement

इस मैच के दौरान कई मज़ेदार बैटर्स भी देखने को मिली और उन्हीं में से एक बैंटर थी मार्कस स्टोइनिस और रहमानुल्लाह गुरबाज के बीच। इस सबकी शुरुआत तब हुई जब ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के 16वें ओवर में गुरबाज़ के रूप में अपना पहला विकेट लिया। गुरबाज के आउट होने के बाद, स्टोइनिस ने फनी अंदाज़ में सेंड ऑफ दिया जिसे हर कोई देखता रहा।

Advertisement

इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो गुरबाज़ भी अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे और जैसे ही स्टोइनिस दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करने आए, तो गुरबाज उनसे तू-तू-मैं-मैं करते नजर आए। जब स्टोइनिस बल्लेबाजी से पहले गार्ड ले रहे थे, तब भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई।

Also Read: Live Score

इसके बाद जब कैच लपककर स्टोइनिस को गुरबाज़ ने आउट किया तो उनका सेलिब्रेशन भी स्टोइनिस को जवाब देने वाला था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मैच में जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम के भी दो मैच में 2 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे स्थान पर हैं। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले मैच में रोहित शर्मा की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है और अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हरा देती है तो अफगानिस्तान अपने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से ही बाहर हो जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार