Marizanne Kapp Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 24वां मुकाबला गुरुवार, 25 जून को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड (SA-W vs NED-W) के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की महान ऑलराउंडर मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
महिला टी20 में 350 विकेट: 36 वर्षीय मारिजाने कैप नीदरलैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के मैदान पर एक विकेट लेने में सफल होती हैं तो भी वो इतिहास रच देंगी और महिला टी20 में 350 विकेट चटकाने वाली साउथ अफ्रीका की पहली और दुनिया की सिर्फ चौथी खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल उनके नाम 363 टी20 मुकाबलों की 345 पारियों में 349 विकेट दर्ज हैं।
महिला टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी
- अमेलिया केर - 330 मैचों की 325 पारियों में 420 विकेट
- सोफी डिवाइन - 428 मैचों की 378 पारियों में 377 विकेट
- जेस जोनासन - 319 मैचों की 314 पारियों में 354 विकेट
- मारिजाने कैप - 363 मैचों की 345 पारियों में 349 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन - 260 मैचों की 258 पारियों में 342 विकेट
T20I में विकेटों की सेंचुरी: मारिजाने कैप टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे करने की भी दहलीज पर हैं। उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 123 टी20 इंटरनेशनल की 109 पारियों में 99 विकेट चटकाए हैं। वो नीदरलैंड के सामने 1 विकेट लेकर ये खास सेंचुरी पूरी कर सकतीं हैं। बताते चलें कि साउथ अफ्रीका के लिए अब तक सिर्फ शबनीम इस्माइल ने ही T20I में 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 116 मैचों की 115 पारियों में 127 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), सुने लूस, एनेरी डर्क्सन, मारिज़ाने कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, ताज़मिन ब्रित्स, डेन वैन नीकेर्क।