आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्क चैपमैन ने अपने साथी डेरिल मिचेल के साथ मिलकर ऐसा कैचा पकड़ा जिसे आप करिश्मे से कम नहीं कहेंगे। चैपमैन का ये एफर्ट यूएई के पारी के 15वें ओवर में देखने को मिला। ये कैच बेशक मिचेल के नाम के आगे लिखा जाएगा लेकिन पूरा एफर्ट चैपमैन का था।
चैपमैन का ये शानदार एफर्ट 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब मिचेल सैंटनर की गेंद पर शराफू ने छक्का लगाने की कोशिश की। उनके इस शॉट में काफी ताकत थी और ऐसा लग रहा था कि ये आसानी से छक्का हो जाएगा लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े चैपमैन ने गजब की चुस्ती-फुर्ती दिखाते हुए गेंद को बाउंड्री के पार जाने से पहले रोक लिया और बिल्कुल सही समय पर जम्प लगाते हुए गेंद बाउंड्री के पार जाने से पहले डेरिल मिचेल की तरफ फेंक दिया और ये गज़ब का कैच पकड़ा गया।
उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
इस मैच की बात करें तो यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 174 रनों का टारगेट रखा। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते यूएई एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।
Also Read: LIVE Cricket Score
यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम (70) और अलीशान शराफू (55) ने शानदार पारियां खेलते हुए अर्द्धशतक जड़े और अपनी टीम को 170 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के अलावा मयंक कुमार ने भी 13 गेंदों में 21 रनों की तेज़ पारी खेली। न्यूजीलैंड की बॉलिंग की बात करें तो जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया।