T20 World Cup 2026, New Zealand vs South Africa: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 175 रन का स्कोर खड़ा किया। तेज शुरुआत के बावजूद शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई थी, लेकिन मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने पारी को संभालते हुए रन गति बनाए रखी। अंत के ओवरों में जेम्स नीशम ने कुछ रन जोड़ेते हुए स्कोर को चुनौतीपूर्ण बना दिया। 

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला शनिवार (14 फरवरी) को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत करते हुए पावरप्ले में 58 रन जोड़े, लेकिन टिम सेफर्ट (13), रचिन रविंद्र (13) और फिन एलन (31) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने पारी संभालते हुए 44 गेंदों में 74 रन जोड़े। चैपमैन ने 26 गेंदों में तेज 48 रन बनाए, जबकि मिचेल ने 24 गेंदों में 32 रन जोड़े।

इसके अलावा अंतिम ओवरों में जेम्स नीशम ने 15 गेंदों में नाबाद 23 रन ठोकते हुए टीम को 175 रन तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं कोर्बिन बॉश, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिल एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।  

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कोर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार