सिएटल ऑर्कस और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच शनिवार (20 जून) को खेले गए मेजर लीग क्रिकेट ((MLC 2026) के 3 तीसरे लीग स्टेज मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। हालांकि इस हाई-स्कोरिंग मैच के बीच मार्क चैपमैन की शानदार फील्डिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
यह शानदार नजारा सिएटल ऑर्कस की पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। टिम सेफर्ट उस समय बेहद खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे। सौरभ नेत्रवलकर की फुल लेंथ गेंद को सीफर्ट ने डीप मिडविकेट की दिशा में हवा में खेल दिया, लेकिन इस बार गेंद बल्ले के बीचों-बीच नहीं लगी।
बाउंड्री के पास खड़े मार्क चैपमैन गेंद के नीचे पहुंचे और कैच पकड़ लिया। हालांकि कैच लेने के बाद उनका संतुलन बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहा था। ऐसे में उन्होंने शानदार समझदारी दिखाते हुए गेंद को मैदान के अंदर उछाल दिया, खुद बाउंड्री के बाहर चले गए और फिर तुरंत वापस मैदान में आकर गेंद को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
चैपमैन की इस शानदार एथलेटिक कोशिश ने टिम सेफर्ट की विस्फोटक पारी का अंत कर दिया। टिम सेफर्ट ने आउट होने से पहले सिर्फ 33 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
VIDEO:
UNBELIEVABLE CATCH FROM MARK CHAPMAN.
Maina Singh (Maina Singhx77) June 20, 2026
Tim Seifert couldn't believe on his luck as caught on boundary ropes by Chapman pic.twitter.com/gKga2SllD9
अगर मैच की बात करें तो वॉशिंगटन फ्रीडम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मिचेल ओवेन ने 25 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि मार्क चैपमैन ने 24 गेंदों में 57 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा एंड्रीस गूस ने 35 रन का योगदान दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में सिएटल ऑर्कस ने आक्रामक शुरुआत की। टिम सीफर्ट और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 46 गेंदों में 89 रन जोड़ दिए। ब्रीट्ज़के ने 36 गेंदों में 66 रन बनाए, जबकि सीफर्ट ने 78 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं इसके बाद मैच को खत्म करते हुए दासुन शनाका ने सिर्फ 12 गेंदों में नाबाद 36 रन ठोककर सिएटल ऑर्कस को 17.4 ओवर में ही जीत दिला दी।