आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केएल राहुल के आईपीएल से बाहर होने के बाद अब तेज गेंदबाज मार्क वुड भी लखनऊ का साथ छोड़कर अपने वतन लौट रहे हैं। ये इंग्लिश तेज़ गेंदबाज अपने दूसरे बच्चे के जन्म के खास मौके पर इंग्लैंड वापस जा रहा है। यही कारण है कि वुड आईपीएल 2023 के बाकी सीजन में नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

वुड इस सीज़न में एलएसजी के लिए काफी प्रभावशाली रहे थे। बेशक लखनऊ की टीम ने  उन्हें चार ही मैचों में मौका दिया लेकिन वो इन मैचों में विरोधी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हुए। वुड ने इन 4 मुकाबलों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई लेकिन शुरुआती मैचों के बाद पता नहीं क्या हुआ कि लखनऊ के मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा ही नहीं दिखाया। 

Advertisement

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वुड जाने से पहले अपने चाहने वालों को संदेश दे रहे हैं। इस वीडियो में वुड यही कह रहे हैं कि वो उम्मीद करेंगे कि उनकी टीम सबसे पहले प्लेऑफ तक पहुंचे और उसके बाद फाइनल खेलें और उसे जीतकर अपने फैंस को जीत का तोहफा दे। खैर फिलहाल तो इस टीम के लिए कुछ भी सही होता हुआ नहीं दिख रहा है लेकिन अगर क्रुणाल पांड्या की अगुवाई में ये टीम आखिरी कुछ मैच जीत जाती है तो हम  लखनऊ को प्लेऑफ में खेलते हुए देख सकते हैं। 

वहीं, गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मिली हार ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बड़ा झटका दिया है। रविवार, 7 मई को खेले गए आईपीएल 2023 के 51 वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 56 रन से हराकर ये अहम मुकाबला जीत लिया। अब ऐसा लग रहा है कि गुजरात तो प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएगा लेकिन लखनऊ की राह मुश्किल हो गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार