England vs West Indies 2nd Test: इंग्लैंड के गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। वुड पारी के 10वें ओवर में गेंदबाजी करने उतरे इस ओवर में सबसे धीमी गेंद 148.38 KMPH की स्पीड से डाली। 

 
Advertisement

मार्क वुड ओवर की पहली गेंद 150.15 Kmph की स्पीड से डाली। दूसरी गेंद 154.65 Kmph, तीसरी गेंद 153.20 Kmph, चौथी गेंद 148.38 Kmph की स्पीड से डाली। ओवर की पांचवीं गेंद सबसे तेज रही जो उन्होंने 155.30 Kmph की स्पीड से डाली। छठी और आखिरी गेंद पर स्पीड 153.20 Kmph रही। 

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  यह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा डाला गया सबसे तेज पहला ओवर है। साथ ही यह इंग्लैंड की सरजमीं पर किसी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा फेंका गया सबसे तेज ओवर है। 

इसके बाद वुड ने अपने तीसरे ओवर के दौरान 156.26 Kmph की स्पीड से गेंद डाली।

बता दें कि इस मुकाबले से वुड की इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वह लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे। दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के संन्यास के बाद इस मैच में वुड को मौका मिला।   

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने पहले दिन पहली पारी मे 416 रन बनाए। जिसमें  ओली पोप ने अपना छठा शतक जड़ते हुए 167 गेंदों में 15 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत 121 रन की पारी खेली। इसके अलावा बेन डकेट ने 71 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 59 रन की पारी खेली।

Advertisement

टीमें:

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, कावेम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार