भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 338 रनों पर रोक दिया। अब भारतीय बल्लेबाजों पर दारोमदार होगा कि वो इस टेस्ट में भारत को मजबूत स्थिति तक पहुंचाएं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और दोनों टी-ब्रेक तक नाबाद हैं। हालांकि, दूसरे दिन के दूसरे सेशन में भारत की बल्लेबाजी के दौरान कुछ मजेदार पल देखने को मिले।

Advertisement

पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने के वाले मार्नस फील्डिंग के दौरान भी स्लैजिंग करते हुए नजर आए। इस दौरान वो दोनों भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल पर लगातार स्लैजिंग करते हुए नजर आए। 

Advertisement

भारतीय पारी के तीसरे ओवर में जब शुभमन गिल स्ट्राइक पर थे तब शॉर्ट लैग पर खड़े मार्नस लाबुशेन ने शुभमन का ध्यान भटकाने की कोशिश की और पूछा ‘तुम्हारा फेवरिट प्लेयर कौन है ? ये सवाल पूछने के बाद लाबुशेन ने कहा सचिन या विराट कोहली ?

लाबुशेन के इस सवाल का मजेदार जवाब देते हुए शुभमन गिल ने कहा, ‘मैं तुम्हें मैच के बाद बताता हूं’।

आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम अपनी पहली पारी में 338 रन ही बना सकी। कंगारूओं की तरफ से स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली। भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी शानदार शुरूआत की और दोनों ही बड़े स्कोर की तरफ बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार