साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) द्वारा बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली। चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए लाबुशेन ने पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) को रनआउट किया और फिर डाइव मारकर खाया ज़ोंडो (Khaya Zondo) का बेहतरीन कैच लपका। लाबुशेन के रनआउट और कैच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। 

Advertisement

ऐसे हुआ रनआउट

Advertisement

मिचेल स्टार्क द्वारा डाले गए पारी के 23वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एल्गर ने मिड-ऑफ के दाईं तरफ शॉट खेला और एक रन चुराने के चक्कर में तेजी से दौड़ पड़े। लेकिन लाबुशेन ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए अपने दाईं तक दौड़ लगाई और गेंद पकड़कर नॉन-स्ट्राइकर छोर की तरफ गेंद सीधे विकेटों पर दे मारी। रिप्ले में देखने को मिला की एल्गर क्रीज से काफी दूर रह गए थे। 

बता दें कि यह पहली बार है जब एल्गर टेस्ट क्रिकेट में रनआउट हुए हैं। आउट होने से ठीकपहले वह दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने बिना रनआउट हुए इस फॉर्मेट में 5000 या उससे ज्यादा रन बनाए हों।   

पकड़ा जोंडो का हैरतअंगेज कैच

पारी के 29वें ओवर में स्टार्क के खिलाफ खाया ज़ोंडो ने कवर के एरिया में शॉट खेला। लाबुशेन ने अपने बाईं तरफ हवा में डाइव मारकर दोनों हाथों से कैच लपका और जमीन से टकराने के बाद भी उन्होंने गेंद को हाथों से छिटकने नहीं दिया।

Advertisement

इस मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया का यह फैसला सही साबित हुआ और 29 रन के कुल स्कोर पर सरेल एरवी के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरे और 100 रन से पहले आधी टीम पवेलियन लौट गई।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार