इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्राइविंग सीट पर है। पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 473 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित कर दी और इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के दो विकेट भी चटका दिए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मार्नस लाबुशेन ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन इस शतक से पहले लाबुशेन को किस्मत का भरपूर साथ मिला। लाबुशेन की 103 रनों की पारी में उनके तीन कैच छूटे और इस दौरान जब वो आउट हुए तो गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन की वो गेंद नो बॉल निकली।

Advertisement

शतक लगाने के कुछ ही देर बाद लाबुशेन ओली रॉबिन्सन की गेंद पर आउट हो गए थे। इंग्लैंड का खेमा और रॉबिन्सन खुशी से झूम रहे थे लेकिन तभी नो बॉल चैक की गई और तीसरे अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया और एक बार फिर लाबुशेन की किस्मत ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, वो इस जीवनदान का ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए।

अंत में लाबुशेन को रॉबिन्सन ने ही आउट किया। रॉबिन्सन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने से पहले लाबुशेन ने 103 रन बनाए और अपनी पारी में कई दर्शनीय स्ट्रोक लगाए और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार