आईपीएल 2023 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिचेल मार्श का ऑलराउंड प्रदर्शन बेकार चला गया क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 9 रन से जीत हासिल की। इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राहुल त्रिपाठी की जगह टी नटराजन को खिलाया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ईशांत शर्मा की जगह सरफराज खान को खिलाया। 

Advertisement

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। ये आईपीएल 2023 में उनका पहला अर्धशतक है। उनके अलावा इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है। वहीं अब्दुल समद ने 28(21) रन का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल मार्श ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल ने लिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 188 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में एक चौके और 6 छक्कों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 9 चौको की मदद से 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्श और सॉल्ट ने दूसरे विकेट के लिए 112(66) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। वहीं अक्षर ने 14 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन का योगदान दिया। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मयंक मारकंडे ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट डेब्यूटेंट अकील हुसैन, अभिषेक शर्मा, टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार ने लिया। 

टीमें

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल्स के विकल्प: सरफराज खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल, खलील अहमद, प्रवीण दुबे

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: मार्को यानसेन, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, टी नटराजन 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार