न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) ने सोमवार (21 जनवरी) को वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले गए सुपर स्मैश 2024-25 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। वेलिंग्टन के खिलाफ हुए मैच में ऑकलैंड के लिए खेलते हुए गुप्टिल ने 49 गेंदों में 167.35 की स्ट्राईक रेट से 82 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े। 

Advertisement

तेज गेंदबाज बेन सियर्स द्वारा डाले गए पारी के नौंवे ओवर में 17 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर बैकवर्ड स्कावयर लेग में गुप्टिल ने गजब का शॉट खेला, जिससे गेंद तेजी से बाउंड्री पार गई। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। गुप्टिल की इस शॉट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑकलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। इसके जवाब में वेलिंग्टन की टीम 17.2 ओवर में 162 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 

बता दें कि इस साल की शुरूआत में गुप्टिल ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपने 14 साल लंबे करियर में न्यूजीलैंड के लिए 367 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 13463 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार