मार्टिन गुप्टिल (93) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 173 रनों का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। 

Advertisement

कीवी के बल्लेबाज गुप्टिल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 73 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी की वजह से टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी। स्कॉटलैंड की ओर से सफयान शरीफ और ब्रैडली व्हील ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मार्क वाट को एक विकेट मिला।

Advertisement

इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत संतोषजनक रही। टीम ने पावरप्ले में ही अपने 2 महत्वपूर्ण विकेट खोकर 52 रन बनाए। इस दौरान, डेरिल मिचेल (13) और केन विलियमसन (0) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद आए डेवोन कॉनवे (1) रन बनाकर सस्ते में निपट गए।

पांचवें स्थान पर आए फिलिप्स ने गुप्टिल के साथ मिलकर एक लंबी साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच, गुप्टिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और दोनों ने मिलकर 15 ओवरों में 100 के पार रन पहुंचा दिया। इसके बाद 19वें ओवर मे तेज गति से रन बनाने के चक्कर में फिलिप्स एक चौके की मदद से 37 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। इस ओवर में गुप्टिल भी छह चौके और सात छक्कों की मदद से 57 गेंदों में 93 रन बनाकर शतक से चूक गए। इसके बाद जेम्स नीशम (10) और मिशेल सेंटनेर (2) रनों के कारण न्यूजीलैंड का स्कोर 172 रनों तक पहुंच पाया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार