इंग्लैंड के गेंदबाज मेसन क्रेन (Mason Crane) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 1 टेस्ट मैच और 1 टी-20 मैच खेल चुके 24 साल के इस युवा गेंदबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। मेसन क्रेन की टीम में 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

मेसन क्रेन ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर भी ठीक-ठाक भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मेसन क्रेन की पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ रहे हैं। वहीं मेसन क्रेन ने अपनी टीम में भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को भी जगह दी है।

Advertisement

मेसन क्रेन की टीम में चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। मेसन क्रेन ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न को उन्होंने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है मेसन क्रेन की ऑल टाइम इलेवन टीम: एलिस्टर कुक (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, कुमार संगकारा, एबी डीविलयर्स, जैक कैलिस, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, अनिल कुंबले, ग्लेन मैक्ग्रा, जेम्स एंडरसन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार