Australia vs South Africa WTC Final 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के लिए अंपायरों और मैच रेफरी के नाम की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ फाइनल के लिए ऑनफील्ड अंपायर होंगे। इलिंगवर्थ 2021 औऱ 2013 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का भी हिस्सा थे। वह वर्तमान आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर भी हैं, जिन्होंने 2024 में चौथी बार डेविड शेफर्ड ट्रॉफी जीती है।

Advertisement

गैफनी ने पिछले साल हुआ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में इलिंगवर्थ के साथ अंपायरिंग की थी। इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा थे। 

इलिंगवर्थ इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। वह तीनों वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑनफील्ड अंपायर की भूमिका निभाने वाले पहले शख्स होंगे। 

इंग्लैंड के ही रिचर्ड केटलबोरो टीवी अंपायर चुने गए हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी सहित कई प्रमुख आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 फाइनल में भी वह टीवी अंपायर थे। 

भारत के नितिन मेनन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए फोर्थ अंपायर के रूप में चुना गया है। उन्हें पहली बार इस मुकाबले के लिए चुना गया है। इससे पहले उन्होंने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए टीवी अंपायर की भूमिका निभाई थी। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा भारत के जवागल श्रीनाथ मैच रेफरी के रोल में नजर आएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार