5 जनवरी,नई दिल्ली। भारत औऱ श्रीलंका के बीच गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच से फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। टॉस के बाद तेज बारिश के कारण मैच की शुरूआत नहीं हो पाई है।
Advertisement
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह चोट के कारण लम्बे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
Advertisement
टीमें:
भारत : शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।
श्रीलंका : दनुष्का गुनाथिलाका, अविष्का फर्नाडो, कुशल परेरा, ओसादा फर्नाडो, भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, वानिंदु हासारांगा, लाहिरू कुमारा और लसिथ मलिंगा (कप्तान)।