England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (25 जून) से नॉटिंघम के ट्रैंट ब्रिज में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक टेस्ट मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Matt Henry) और ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillip) चोट के कारण बाहर हो गए हैं। टॉस से करीब 20 मिनट पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
बता दें कि ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को मिली शानदार जीत में हेनरी और फिलिप्स ने अहम रोल निभाया था। प्लेयर ऑफ द मैच ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 11 विकेट हासिल किए थे। इसकी बदौलत वह गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंचे और 36 साल बाद यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बने।वहीं फिलिप्स ने मुश्किल परिस्थिति में पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था।
बोर्ड ने बताया कि हेनरी पिंडली में चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। हेनरी को ओवल में हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान हेनरी को दर्द महसूस हुआ था और स्कैन के बाद बाईं पिंडली में चोट का पता चला। उनकी इस चोट को ठीक होने में दो से चार हफ्ते का समय लगेगा।
वहीं फिलिप्स साइड स्ट्रेन की वजह से बाहर हुए हैं। उन्होंने दूसरे टेस्च मैच के दौरान साइड में दर्द की शिकायक की थी। आगे के आकलन के बाद यह साफ होगा कि उन्हे ठीक होने में कितना समय लगेगा।
बता दें कि न्यूजीलैंड टीम ने इस अहम मुकाबले में तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को आराम दिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।