SA vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार (24 सितंबर) को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहे पहले वनडे में एक बार फिर शानदार फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन मैट रेंशॉ (Matt Renshaw) ने बाउंड्री के करीब शानदार कैच लेकर उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चलने दी।

Advertisement

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। टोनी डी जॉर्जी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए, जबकि क्विंटन डी कॉक 18 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बना सके। इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने कुछ देर पारी संभाली, लेकिन वह भी 48 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि, पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रयान रिकेल्टन अच्छी में लय में नजर आ रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन उनकी पारी भी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। रिकेल्टन को एडम जांपा की गेंद पर मैट रेंशॉ ने एक शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेज दिया। 25 ओवर में गेंदबाजी कर रहे जांपा ने थोड़ी शॉर्ट गेंद डाली, जिसे रिकेल्टन ने अच्छी तरह पढ़ लिया और मिड-विकेट के ऊपर से शॉट खेल दिया।

गेंद हवा में उठी और बाउंड्री की दिशा में जाने लगी। वहां खड़े मैट रेंशॉ ने गेंद की ऊंचाई और दिशा को शानदार तरीके से भांपा। उन्होंने पीछे की ओर जाते हुए गेंद के नीचे खुद को सेट किया और हवा में उछलकर दोनों हाथों से कैच को शानदार अंदाज में पूरा कर लिया।

VIDEO:

रेंशॉ के इस कैच ने ऑस्ट्रेलिया को एक और अहम सफलता दिलाई और 26 गेंदों में 27 रन बनाकर खेल रहे रयान रिकेल्टन की पारी का अंत हो गया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने मोर्चा संभाले रखा और शानदार शतक जड़ दिया। उन्होंने 106 गेंदों में 112 रन की पारी खेली। वहीं मार्को यानसेन ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 75 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 297 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार