23 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडि खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले सत्र में एक अजीब वाकया देखने को मिला। जब उमेश यादव ने खतरनाक डेविड वॉर्नर को आउट किया तो दूसरे छोर पर खड़े युवा सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ भी उनके साथ पवेलियन लौटने लग गए। 

Advertisement

दरअसल 80 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे रेनशॉ को अचानक पेट खराब होने के कारण मैदान छोड़ने पर मजबूर हो गए। अचानक पेट में गड़बड़ होने की वजह से रेनशॉ भी इसी योग पर मैदान से बाहर चले गए।

Advertisement

इस दौरान मैदान पर आए कप्तान स्टीव स्मिथ भी यह नहीं समझ पाए कि आखिर हुआ क्या है औऱ रेनशॉ वापस पवेलियन लौट रहे हैं। जिसके बाद इस युवा बल्लेबाज ने कप्तान औऱ मैदान में मौजूदा अंपायरों को अपनी परेशानी से रूबरू करवाया। इसके बाद उनकी शॉर्न मार्श कप्तान स्मिथ का साथ देने के लिए मैदान पर आए। 

खबर लिखे जाने तक शॉन मार्श भी जयंत यादव की गेंद पर कोहली को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए लेकिन रेनशॉ मैदान पर नहीं उतरे। अब ये भी देखना होगा कि वह कब बल्लेबाजी करने उतरते हैं। 

इस वाकये के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर रेनशॉ को लेकर काफी मजाक उड़ाया गया। 

गौरतलब है कि अहम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम को वॉर्नर औऱ रेनशॉ की जोड़ी ने मिलकर सधी हुई शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार