Matthew Fleming All Time XI: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मैथ्यू फ्लेमिंग (Matthew Fleming) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के लिए 11 वनडे मैचों में शिरकत करने वाले इस बल्लेबाज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। मैथ्यू फ्लेमिंग की टीम में 3-3 ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

मैथ्यू फ्लेमिंग ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। मैथ्यू फ्लेमिंग ने टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को अपनी टीम में जगह दी है। राहुल द्रविड़ मैथ्यू फ्लेमिंग की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आ रहे हैं। राहुल द्रविड़ के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज मैथ्यू फ्लेमिंग की टीम में जगह नहीं बना पाया है।

Advertisement

मैथ्यू फ्लेमिंग की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी अपनी टीम में जगह नहीं दी है। मैथ्यू फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के दिगग्ज एडम गिलक्रिस्ट को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं इंग्लैंड के कॉलिन कोड्रे को उन्होंने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।

कुछ इस तरह से नजर आती है मैथ्यू फ्लेमिंग की ऑल टाइम इलेवन टीम: मैथ्यू हेडन, राहुल द्रविड़, जो रूट, ब्रायन लारा, कॉलिन कोड्रे (कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), इयान बॉथम, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, कर्टली एम्ब्रोस, मुथैया मुरलीथरन।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार