महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने 10वें आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है। अब आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में सीएसके के सामने गुजरात टाइटंस है और ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी की टीम हार्दिक पांड्या की टीम को हराकर अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीत पाती है या नहीं। खैर, सीएसके की टीम एक और ट्रॉफी जीते या नहीं उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इस सीजन में धोनी की टीम ने अपने खेल से फैंस के दिल जरूर जीत लिए हैं।

Advertisement

धोनी ने एक कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के साथ भी अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया और अब अगर उनके ये खिलाड़ी फाइनल में धोनी के भरोसे पर खरे उतरे तो यकीन मानिए सीएसके एक और ट्रॉफी जीत जाएगी। इस सीजन में धोनी ने जिस तरह से कप्तानी करके अपने खिलाड़ियों से प्रदर्शन निकलवाया है उसे देखकर हर कोई हैरान है और खासकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन तो धोनी के मुरीद हो गए हैं। हेडन ने तो धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें जादूगर भी कह दिया है। 

Advertisement

पीटीआई से बातचीत के दौरान हेडन ने कहा, "एमएस एक जादूगर है। वो किसी और का कचरा लेता है और उन्हें एक खजाना बना देता है। वो एक बहुत ही कुशल और सकारात्मक कप्तान है। उसने वास्तव में कुछ दिलचस्प कहा, जो मुझे लगा कि न केवल उसकी विनम्रता और क्रिकेट के आसपास की सच्चाई काो दिखाता है बल्कि तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के प्रति उसका प्रेम भी दिखता है।”

आगे बोलते हुुए हेडन ने कहा, "उस एसोसिएशन और फ्रैंचाइजी के बीच अलाइनमेंट, उस प्रक्रिया के निर्माण के मामले में कितना मजबूत है। मेरे लिए, वो एमएस है। चीजों के माध्यम से जाने और उनके माध्यम से काम करने का एक व्यवस्थित तरीका है। उन्होंने भारत के लिए ऐसा किया और वो यहां भी वही कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वो शानदार काम कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि धोनी ने इस आईपीएल सीजन के दौरान युवा खिलाड़ियों मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे को काफी सपोर्ट किया है और इन खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से अपने कप्तान का दिल जीता है। पथिराना ने 11 मैचों में 7.72 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट झटके हैं, जबकि देशपांडे ने 15 मैचों में 9.61 की इकॉनमी रेट से 21 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, शिवम दूबे भी इस सीजन में निखर कर सामने आए हैं। इस सीजन में दूबे ने 15 मैचों में 386 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार